{"_id":"ed992b44467d06e491ac08cb183cdcd8","slug":"the-three-women-for-dowry-homeless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए तीन महिलाओं को किया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए तीन महिलाओं को किया बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं को ससुरालीजनों ने बेघर कर दिया। पुलिस ने तीन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें एक महिला की शादी एक माह पहले हुई थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला जटवारा कदीम सुनार वाली गली निवासी ओमशंकर वर्मा ने बेटी साक्षी वर्मा की शादी बर्रा पांच गोविंदनगर कानपुर निवासी क्षितिज के साथ 6 नवंबर 2011 को की थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग कर दी।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर साक्षी को पीटा जाने लगा। इसकी सूचना साक्षी ने मायके वालों को दी। फिर दोनों पक्षों में समझौता के बाद कुछ समय तक मामला शांत बना रहा। इसके बाद फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। 10 सितंबर को ससुरालीजनों ने साक्षी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, शमसाबाद थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया निवासी शविना बेगम ने मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी पति अब्दुल रहमान, ससुर मुंशी खां, सास रहीसा बेगम और देवर वसीम खां की शिकायत एसपी से की थी। जिसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि शविना बेगम की शादी 17 मई 2015 को अब्दुल रहमान के साथ हुई थी। शादी में 2.50 लाख रुपये भी दिए गए थे।
शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पल्सर बाइक, एक भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने 23 जून 2015 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक अन्य घटना में कोतवाली कायमगंज के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी नम्रता सिंह की शादी जिला कांशीरामनगर थाना कासगंज के मोहल्ला नईबस्ती पौसरा निवासी सुंधाशु के साथ 26 जून 2009 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर नम्रता का उत्पीड़न किया जाने लगा। 28 दिसंबर को ससुरालीजनों ने नम्रता से मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सुधांशु, सुखरानी, मोनू, रामपाल, शशि, कुमारी नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली ।