फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The temperature reached 26 degrees in the morning and 34 degrees in the afternoon

Farrukhabad News: सुबह 26 दोपहर में 34 डिग्री पहुंचा तापमान

Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 26 degrees in the morning and 34 degrees in the afternoon
फर्रुखाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोग असमंजस में हैं। सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, जोकि दोपहर होते-होते 34 डिग्री तक पहुंच गया। चिकित्सक लोगों को दिन में बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दे रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप और गर्मी के साथ शाम को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान था। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही हल्के बादल छाए थे। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। डयुटी पर जाने वाले लोगों को खुशनुमा मौसम में सफर करने को मिला। दोपहर होते-होते आसमान पर सूर्य की किरणें तेज हो गई। तपिश बढ़ने के चलते लोग बेहाल हो गए। दोपहर में पारा बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंंच गया। दोपहर में गर्मी के चलते खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को रात में जागना पड़ रहा है। इसके बावजूद बिजली की ट्रिपिंग किसानों को परेशान कर रही है। वहीं चिकित्सक लोगों को दिन के समय बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed