फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teachers opened a front against the principal

प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षिकाओं ने खोला मोर्चा

Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The teachers opened a front against the principal
शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज की छह शिक्षिकाओं ने राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने प्रधानाचार्य पर अभद्र भाषा और व्यवहार करने का आरोप लगाकर डीआईओएस से शिकायत की है। बीएड प्रवेश परीक्षा को जीआईसी में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से इनकार कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
रामानंद बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका दीपावली, संतोष कुमारी, फरहाना काशमी, बबली पाल, सुनीता दुबे व कीर्ति मिश्रा ने शुक्रवार को डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में उनकी ड्यूटी जीआईसी फर्रुखाबाद में कक्ष निरीक्षक के पद पर लगाई गई है। वे ड्यूटी ज्वाइन करने शुक्रवार को जीआईसी गई थीं।
विज्ञापन

वहां प्रधानाचार्य सुनील कटियार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर गलत व्यवहार किया है। इससे वे वहां ड्यूटी नहीं करेंगी। उनकी किसी अन्य केंद्र पर ड्यूटी लगा दी जाए। रामानंद बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने भी डीआईओएस से शिकायत कर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील कटियार ने बताया कि बताया कि सभी शिक्षिकाएं कार्यालय के अंदर पास-पास खड़ी थीं। सोशल डिस्टेंस से खड़े होने को कहा तो दीपावली ने गलत व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर शिक्षिकाओं ने ज्वाइन करने से इनकार कर दिया। जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। डीआईओएस डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। इसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed