फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The sword of action hangs against nine sector magistrates due to negligence

Farrukhabad News: लापरवाही में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs against nine sector magistrates due to negligence
अमृतपुर। मृतक मतदाताओं की सूची उपलब्ध न कराने वाले नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एसडीएम ने उनके खिलाफ एडीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


लोक सभा निर्वाचन के लिए विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में मतदान पुनरीक्षण के लिए 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इनमें नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अभी तक क्षेत्र में मृत मतदाता व स्थानांतरित मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम रविंद्र सिंह ने क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल अमैयापुर में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रसाद, अमृतपुर में कृषि वैज्ञानिक डॉ.अभिमन्यु, कुबेरपुर कुतुलूपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अमरनाथ तिवारी, प्राथमिक विद्यालय संतोषापुर में असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, जैनापुर में कृषि वैज्ञानिक डॉ.संजय कुमार, मेरापुर में असिस्टेंट प्रोफेसर सतेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय शुकरुल्लापुर में बीईओ सुरेश चंद्र पाल, पखना में जल निगम के जेई महताब अली के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा कि निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने वाले इन सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अब तक बूथवार मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित मतदाताओं की सूची नही दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed