फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The suspect involved in the firing incident has been arrested along with the pistol.

Farrukhabad News: फायरिंग का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The suspect involved in the firing incident has been arrested along with the pistol.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला शीशमबाग में सीओ कार्यालय के निकट तीन दिन पूर्व फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार व मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पियूष से मोहल्ला शीशमबाग कैंट रोड पर फायरिंग करने के मामले में पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आवास विकास काॅलाेनी निवासी आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, कार, आईफोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

अंकित के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में शहर के तीन थानों में मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला आदि आरोपों में नौ प्राथमिकी दर्ज हैं। हालांकि फायरिंग के मामले में अभी दुर्गा कालोनी निवासी अभिनव तोमर, जेएनवी रोड निवासी विराट शुक्ला, मऊदरवाजा निवासी आकाश शाक्य व नगला मसेनी निवासी अनवर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि मुखिबिर की सूचना पर फायरिंग का एक आरोपी तमंचा सहित गिफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed