फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The surgery lasted three and a quarter hours, and Vedant's condition is improving.

Farrukhabad News: पौने तीन घंटे चली सर्जरी, वेदांत की हालत में सुधार

Tue, 07 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The surgery lasted three and a quarter hours, and Vedant's condition is improving.
फर्रुखाबाद। सातनपुर-सेंट्रल जेल के बीच कोचिंग सेंटर के बाहर विस्फोट में घायल सातनपुर निवासी छात्र की कानपुर में पौने तीन घंटे सर्जरी चली।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे एक और छात्र को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अब अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों की संख्या पांच हो गई है।
कादरीगेट थाने की दि सन लाइब्रेरी स्टडी प्वाइंट नाम से चल रही कोचिंग सेंटर के बाहर चार अक्तूबर की दोपहर तीन बजे के करीब विस्फोट में घायल बच्चों की संख्या 10 हो गई है। जबकि दो छात्रों की इस घटना में मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सिर में की हड्डी टूटने के बाद कानपुर में भर्ती कराए गए गए वेदांत (12) का रविवार को करीब पौने तीन घंटे ऑपरेशन चला। उनके पिता अधिवक्ता विवेक यादव ने बताया कि फिलहाल हालत में कुछ सुधार है। वह बोलने का प्रयास भी करने लगा है। अस्पताल में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में रविवार दोपहर तक गुंजन बिहार कॉलोनी के नीलू यादव का पुत्र पीयूष यादव (12) और सेंट्रल जेल निवासी पंकज गुप्ता की पुत्री अंशिका गुप्ता (11) का इलाज चल रहा था। शाम के समय निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हसनबाग के नितिन कुशवाह ने पुत्र अंश कुशवाहा (9) और पपियापुर के दीपक कुमार के पुत्र अनुभव (9) को भर्ती कराया गया था।
सोमवार सुबह पीयूष यादव के भाई निखिल (10) को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। अब भर्ती छात्रों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed