फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The supervisor does not stop at assessment centers

मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं रुकते पर्यवेक्षक

Mon, 04 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The supervisor does not stop at assessment centers
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
जेडी द्वारा मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक निरीक्षण के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। कोई मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचता नहीं है और जो पहुंचता भी है वह घंटे, दो घंटे रुककर चला जाता है। जेडी राजेंद्र प्रसाद ने जीआईसी फतेहगढ़ में जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य एचपी मिश्रा, जीजीआईसी फतेहगढ़ में राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल हिसामपुर के प्रधानाचार्य एपी सिंह और रस्तोगी इंटर कालेज में राजकीय इंटर कालेज भटासा के प्रधानाचार्य राजीव गंगवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी को जीआईसी फतेहगढ़ में पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। रविवार को दोपहर बाद मूल्यांकन केंद्रो पर कोई भी पर्यवेक्षक नजर नहीं आया। राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने बताया कि वह जीर्जीआसी में लगभग 2 बजे तक रुके थे। उसके बाद वह वापस चले आए। रस्तोगी इंटर कालेज के पर्यवेक्षक राजीव गंगवार ने बताया कि वह सुबह केंद्र पर गए थे उसके बाद उनकी बहन के देहांत की सूचना पर वह वापस चले गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed