{"_id":"6849c4896df2c4a4e10f1366","slug":"the-sobs-got-strength-the-frightened-voices-got-justice-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-125471-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिसकियों को मिला संबल, सहमी आवाजों को मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिसकियों को मिला संबल, सहमी आवाजों को मिला न्याय
Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
रास्ते में पड़े बुजुर्ग से जानकारी करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान।
- फोटो : रास्ते में पड़े बुजुर्ग से जानकारी करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान।
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई की। कोई पति से पीड़ित, तो कोई रिश्तेदारों द्वारा सताई गई, महिलाओं की सिसकियों भरी आवाज में जब पीड़िताओं ने अपना दर्द बयां किया तो, अध्यक्ष ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते के निर्देश दिए। पीड़िताओं ने कहा कि कभी पुलिस तो कभी प्रशासनिक अधिकारी उनके मामले को सुनकर टरकाते आए हैं। अब उनकी सहमी आवाज को न्याय मिलने की आस जगी है।
बुधवार को विकास भवन सभागार में 12 महिलाएं शिकायत करने पहुंची। गांव धीरपुर विकास खंड मोहम्मदाबाद निवासी शांती देवी ने कहा कि उनकी भूमि पर गांव के दबंग कब्जा किए हैं। पांच साल में पैतृक 15 डिस्मिल जमीन पर प्रशासन कब्जा नहीं दिला पाया है। पुलिस और तहसील के चक्कर काटकर थक गए हैं। अब क्या जान दे दें। तभी कब्जा मिल पाएगा। पीड़िता की यह बात सुनकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता चौहान ने सदर तहसीलदार को कब्जा दिलाकर अवगत कराने के निर्देश दिए। अमृतपुर की एक युवती ने गांव के ही रहने वाले युवक के खिलाफ शिकायत की। कहा कि एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। अब पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिम्तशुमाल निवासी किरन शुक्ला ने कहा कि उसका बड़ा पुत्र और पुत्रवधु उसको व उसके दो अविवाहित बेटों को परेशान करते हैं। मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देते हैं। विरोध पर खुद व 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार का मामला दर्ज करवाकर जेल भेजने की धमकी देते हैं। वृद्धा ने कहा कि वह व उसके पुत्र इससे काफी परेशान हैं। विगत पांच जून को गाली-गलौज करने पर छोटे पुत्र ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली थी।
विज्ञापन
कोतवाली ले जाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आयोग की अध्यक्ष ने सीओ सिटी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया। वह घर का खर्च चलाने के लिए कार्य करने लगी। इसी दौरान कायमगंज की एक बैंक के मैनेजर ने उसको नौकरी लगवाने का झांसा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विगत 27 मई को उसने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इस पर अध्यक्ष ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान 12 शिकायतें आई। आयोग की अध्यक्ष ने सभी शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, डीपीओ अनिल चंद्रा, सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, एसओ महिला पूनम अवस्थी, डीआईओएस एनपी सिंह, बीएसए गौतम प्रसाद, एआरटीओ वीएन चौधरी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
स्कूलाें की स्थिति सुधारें बीएसए
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने विकास भवन सभागार में सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के संबंध में जानकारी की। कहा कि स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए स्वयं निरीक्षण करें।
-- -- -- -- -
मैडम, शिकायत कर घर पहुंचे, तो फिर पीटा
सुनवाई के बाद लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने एक युवक आया। उसने कहा कि विकास भवन में आपसे शिकायत कर वह मां के साथ घर पहुंचा। शिकायत करने की जानकारी पर भाई और भाभी ने मिलकर उसको व वृद्ध मां की पिटाई कर दी है। मां को चोट आने पर वह उनकी पट्टी आदि करवाकर आया है। जोर-जोर से रो रहे युवक को चुप कराकर अध्यक्ष डा. बबिता चौहान ने सीओ सिटी को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।