{"_id":"a1da794cffe2bc2e5bf9a1d670bfaa81","slug":"the-shuttle-bus-will-run-between-nawabganj-achra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज-अचरा के बीच चलेगी शटल बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज-अचरा के बीच चलेगी शटल बस
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में बोदका फैक्ट्री लगने से आलू किसानों को लाभ होगा। जिले के लोग
विज्ञापन
कन्नौज में जाकर अपना आलू अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे। यह बात बुधवार को
किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने किसानों से कही। साथ ही
उन्होंने किसानों की मांग पर नवाबगं--अचरा के बीच शटल बस सेवा शुरू करने के
निर्देश एआरएम को दिए।
ये भी कहा कि बिजली का बकाया बिल पहले जमा करें। उसके बाद ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग करें। बिजली चोरी में पकड़े जाने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। माह के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने कहा कि बिजली चोरी अपराध है।
भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने मांग की कि नवाबगंज से अचरा के बीच रोडवेज की शटल बस सेवा शुरू की जाए। डीएम ने एआरएम संजीव चौहान को रोडवेज बस चलाने के निर्देश दिए। सिरौली मानपुर के राजेश ने शिकायत की कि गांव में सफाई नहीं हो रही है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को निर्देश दिए कि वह खुद सिरौली मानपुर गांव जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाएं।
आलू आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने आलू निर्यात की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पड़ोसी जिले कन्नौज में बोदका कारखाना लगाने को मंजूरी दे दी है। कारखाना लगते ही आलू की खपत होने लगेगी।
डीएम ने सभी ब्लाकों के बीडीओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों के माध्यम से सूखे तालाबों में पानी भरवाएं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन एमएम सिंह ने जल संरक्षण पर सुझाव मांगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल, डीडीओ प्रह्लाद सिंह, डीडी कृषि एके सिंह, नैपाल राम, एमएम सिंह और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
सरकारी जमीन पर चल रहे पोल्ट्री फार्म
पत्यौंजा के गुड्डू ने गांव में सरकारी जमीन पर पोल्ट्री फार्म चलने की शिकायत की। इन्हाेंने कहा कि पोल्ट्री फार्म के पास ही प्राइमरी स्कूल है। इससे बच्चे दुर्गंध से परेशान रहते हैं। सिरमौरा बांगर में एक माह में चार बार ट्रांसफार्मर फुं कने की शिकायत व हसनपुर में राजकीय नलकूप की नाली सही कराने की मांग की गई।
प्रगतिशील किसान को सराहा
किसान दिवस में शहर क ी शिवनगर कालोनी में रहने वाले पूर्व प्रधान व प्रगतिशील किसान झब्बू सिंह ने बताया कि उन्हाेंने नगला झौनी में 40 बीघा खेत में आलू बोया है। आलू की बेल की लंबाई 5 फीट के करीब है। आलू का साइज सामान्य से काफी बड़ा है। खेत में घूरा के अलावा खादें भी डाली थीं। इस पर सभी ने हैरत जताई।
डीएम ने झब्ब्ूा सिंह की सराहना की। उन्हाेंने झब्बू सिंह से तकनीकी पूछी, इसके अलावा आलू विकास अधिकारी से फसल देखने के लिए कहा।