फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The shrine is no more crowded

मंदिर खुले, भक्तों की रही बेरुखी, शॉपिंग स्टोर गुलजार

Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The shrine is no more crowded
शहर के बढ़पुर देवी मंदिर में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करते सेवक। - फोटो : FARRUKHABAD
फोटो---1,2,3,4,5,6
विज्ञापन

धर्मस्थल खुले पर नहीं रही भीड़
फर्रुखाबाद। शहर अनलॉक होने के बाद सोमवार से धर्मस्थलों के साथ शॉपिंग स्टोर, रेस्टोरेंटों को भी खोल दिया गया है। मंदिरों में आरती, मस्जिदों में नमाज, गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं, मगर रौनक गायब रही। सरकार ने एक साथ पांच लोगों को ही धर्मस्थलों में प्रवेश की अनुमति दी है। फिर भी बाहर लोगों की कतारें नहीं देखी गईं।
इससे साफ है कि लोग खुद ही संक्रमण से बचने को घरों में ही पूजा-पाठ कर रहे हैं। उधर, रेस्टोरेंटों में लोग कम दिखे। हालांकि शॉपिंग स्टोरों में कुछ भीड़ रही। मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिल रही थी। कुछेक धर्मस्थलों पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो सकी है।
विज्ञापन

एसपी ने धर्मस्थलों में देखी व्यवस्थाएं
एसपी डा. अनिल मिश्र ने शहर के कई बड़े धर्मस्थलों पर भक्तों के दर्शन के लिए व्यवस्थाएं देखीं। व्यवस्थापकों से कहा कि कोई भी लापरवाही न बरतें। भक्तों और खुद को सुरक्षित रखने के लिए शासन के निर्देशों का पालन करें। इसके बाद एसपी बाजार में घूमे। उन्होंने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed