फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   the school has two student injured

रिहर्सल के समय धमाका, स्कूल के दो छात्र घायल

Fri, 25 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 the school has two student injured
- घटना के बाद निरीक्षण करने जाते एएसपी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जयनरायन वर्मा रोड स्थित एक स्कूल में वार्षिकोत्सव के लिए चल रहे रिहर्सल के दौरान दो छात्र घायल हो गए। छात्रों का कहना है कि धमाके के बाद जब उन्होंने खून निकलता देखा तो दोनों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पाकर घायल छात्रों के परिजन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बच्चों के चोट किस कारण लगी है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं चर्चा है कि स्कूल में फायरिंग हुई।
विज्ञापन



शुक्रवार को फतेहगढ़ के एक स्कूल में वार्षिक समारोह की तैयारी के लिए बच्चे रिहर्सल कर रहे थे। मंच के पास कक्षा 12 ए के छात्र शिवओम चतुर्वेदी व अभिषेक दीक्षित खड़े थे। अचानक धमाके की आवाज हुई और दोनों छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को फतेहगढ़ स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल छात्रों का उपचार किया।
विज्ञापन


एक छात्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय प्रशासन ने घटना की जानकारी घायल छात्रों के परिजनों को दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन छात्र की हालत देखकर सहमे दिखे। घायल छात्र शिवओम ने बताया कि वह अभिषेक के साथ मंच पर हो रहे रिहर्सल को देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान धमाके की आवाज हुई। उसने बताया कि अभिषेक के जबड़े से खून निकल रहा था। जब उसने अपनी ओर देखा तो उसकी दाईं बांह से खून का रिसाव हो रहा था। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर अनूप निगम घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।


जानकारी मिलने पर एलआईयू इंस्पेक्टर व एएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर विवेचना के बाद भी चोट किस तरह लगी है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजन और विद्यालय प्रबंधतंत्र का कहना है कि रिहर्सल के दौरान ही छात्रों के चोट लगी है। कोई धमाका नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed