कायमगंज। गांव मुड़ौल में आयोजित एलए गोपी कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। देर रात फाइनल में सत्यम इलेवन मुड़ौल की टीम ने कन्नौज को 30 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम इलेवन मुड़ौल ने चार विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में कन्नौज की टीम छह विकेट पर 120 रन ही बना सकी। समापन समारोह में निदेशक संजीव कुमार गुप्ता और शिवांश गुप्ता ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता कन्नौज टीम को 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खाटिक, ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे, फर्रुखाबाद ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे, सचिव अवनींद्र, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, ऋषिपाल, मनोज तिवारी, सुभाष गुप्ता, राजवीर शाक्य, दिनेश गंगवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच में विकास दुबे, अमर दुबे और अभिषेक तिवारी ने अंपायरिंग की, जबकि संचालन दिनेश गंगवार ने किया।