{"_id":"f276ef7ccc9b92d0ee65f8e7ba2d7a8d","slug":"the-rumor-of-a-bomb-in-the-train-got-blankets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बम की अफवाह, मिला कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बम की अफवाह, मिला कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस के दिन कानपुर से आने वाली उत्सर्ग ट्रेन की जरनल बोगी में लावारिस बैग में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। ट्रेन रोककर चेकिंग की गई तो बैग में कंबल निकला।
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर से आने वाली उत्सर्ग ट्रेन में गार्ड के बोगी के पास वाली जरनल बोगी संख्या 018710 में एक लावारिस बैग रखा था। सूचना पर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने ट्रेन फतेहगढ़ स्टेशन पर रुकवा ली।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने बैग खोला तो कंबल और एक मोबाइल चार्जर मिला। जीआरपी एसओ राजेश दुबे ने बताया कि बैग को कब्जे में ले लिया है।