फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The road near the railway crossing has become a pond, there is a risk of accidents every day

Farrukhabad News: रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब बनी सड़क, हर दिन हादसों का खतरा

Thu, 07 Aug 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The road near the railway crossing has become a pond, there is a risk of accidents every day
अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्डा युक्त सड़क पर भरे पानी से गुजरती छात्रा
कायमगंज। अलीगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटी सड़क बारिश के चलते जानलेवा बन गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में भरे पानी ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्कूली बच्चों से लेकर ई-रिक्शा चालकों तक, हर दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव टिलियां निवासी ई-रिक्शा चालक राजू ने बताया कि शनिवार को अलीगंज जाते समय गड्ढों में पानी भरे होने के कारण रिक्शा पलट गया। सवारियों को मामूली चोटें आईं और उनके कपड़े भीग गए। ऐसी घटनाओं के बाद यात्रियों और चालकों में बहस आम हो गई है।
विज्ञापन

यह मार्ग न केवल आमजन के लिए, बल्कि अधिकारियों की आवाजाही का भी प्रमुख रास्ता है। एसडीएम, सीओ और चीनी मिल जीएम के आवास भी इसी मार्ग से जुड़े हैं। इसके बावजूद, जिम्मेदार अफसरों का ध्यान सड़क की बदहाली पर नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों और समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क की डामर और गिट्टी उखड़ गई है। अब हालत यह है कि बारिश में सड़क का हिस्सा तालाब जैसा हो गया है।

हर साल बरसात से पहले गड्ढा मुक्त अभियान की बात होती है, लेकिन यह सड़क अब तक उपेक्षित है। नागरिकों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए इस मार्ग की मरम्मत तुरंत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed