फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The relative of the shopkeeper was beaten by SO and the inspector

चोरी की रिपोर्ट लिखाने गए दुकानदार के रिश्तेदार को एसओ व दरोगा ने पीटा

Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The relative of the shopkeeper was beaten by SO and the inspector
थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते लोगों की एसओ से होती नोकझोंक। - फोटो : FARRUKHABAD
दुकानदार के रिश्तेदार को एसओ व दरोगा ने पीटा
विज्ञापन

नवाबगंज। पिता की मौत पर गांव गए दुकानदार भाइयों के मकान व दुकान में चोरी हो गई। इसकी सूचना पर पीड़ित अचरा रोड स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद रिश्तेदार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां एसओ व दरोगा ने पिता की मौत को ड्रामा बताकर चोरी खुद करवाने की बात कह दी। इसका विरोध करने पर उनके रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी।
इससे भड़के दोनों भाई भाजपा नेता की अगुवाई में पिता का शव लेकर 200 लोगों के साथ थाने पहुंच गए। भाजपा नेता की एसओ से नोकझोंक हुई। एक घंटे के हंगामे के बाद एसडीएम के समझाने पर परिजन मान गए और शव लेकर चले गए। बाद में पहुंचे एएसपी ने भीड़ लगाकर थाने में शव रखने के मामले में कोविड 19 के नियमों के उल्लघंन में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अचरा रोड निवासी संजू सिसोदिया व भाई अंजू सिसोदिया मूल रूप से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा के रहने वाले हैं। इनकी अचरा रोड पर परचून की दुकान है और उसी के ऊपर मकान में परिवार समेत रहते हैं। माता-पिता गांव में रहते हैं। शनिवार शाम को पिता सत्यप्रकाश की मौत पर दोनों भाई मकान और दुकान में ताला डालकर परिवार समेत गांव चले गए। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन पर घर व दुकान में चोरी की जानकारी दी। इस पर घर आए तो अलमारी व बक्से के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर दुकान के शटर और मकान के दरवाजों पर पड़े ताले तोड़कर करीब 2.30 लाख रुपये के जेवर और बीस हजार रुपये की नगदी ले गए थे। दोनों भाई अपने रिश्तेदार जीतू के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए। अंजू व संजू का आरोप है कि एसओ पूनम जादौन ने कहा कि किसी के पिता की मौत नहीं हुई और चोरी भी खुद करवाई है। इसका विरोध करने पर रिश्तेदार जीतू के साथ इलाकाई दरोगा आशू कुमार व एसओ ने मारपीट कर दी।
इसके बाद दोनों भाई भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह कठेरिया की अगुवाई में 200 लोगों के साथ पिता का शव लेकर थाने पहुंच गए। यह देखकर एसओ व पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। भाजपा नेता की एसओ से नोकझोंक हुई। सूचना पाकर एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट व पिता की मौत को लेकर कहे गए अपशब्दों के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक घंटे के हंगामे के बाद परिजन थाने से शव लेकर चले गए।

इसके बाद पहुंचे एएसपी अजय प्रताप ने एसओ पूनम जादौन से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद भीड़ लगाकर शव को थाने में लाने के मामले में कोविड 19 के नियमों के उल्लघंन का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूनम जादौन ने बताया कि दुकानदार के पिता की मौत को लेकर कोई बात नहीं की है। उनके किसी रिश्तेदार के साथ मारपीट भी नहीं की गई है। वह जो आरोप लगा रहे है वह बेबुनियाद है। दरोगा आशू कुमार का कहना है कि मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed