{"_id":"69581598742b4c0e7d097317","slug":"the-ramganga-bridge-was-reopened-after-repairs-were-completed-on-only-one-side-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135255-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक तरफ की ही मरम्मत के बाद ही खोल दिया रामगंगा का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक तरफ की ही मरम्मत के बाद ही खोल दिया रामगंगा का पुल
Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33 इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल से जेसीबी से हटाए जा रहे बोल्डर। संवाद
- फोटो : udhampur news
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा के पुल की एक तरफ की ही मरम्मत के बाद उसे शुक्रवार दोपहर को खोल दिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। एक माह से आधे से ही वाहनों को हाईवे पर रोक कर बारी-बारी से गुजारा जा रहा था।
रामगंगा पुल पर जगह-जगह गड्ढे होने से हादसे हो रहे थे। इसके चलते एक माह पूर्व पुल के बीच में डिवाइडर रखकर दो भागों में विभाजित किया गया था। इसमें पश्चिम तरफ की पुल की हालत ज्यादा खराब होने से मरम्मत शुरू की गई थी। यह काम करीब 16 दिन पहले पूरा हो गया था। इस पर डाले गए सीमेंट आदि को पकने के लिए छोड़ दिया गया था। कहा गया था कि दस दिन बाद पूर्वी साइड काम शुरू किया जाएगा तब पश्चिम साइड से वाहन निकाले जाएंगे। पर पूर्वी साइड कोई काम नहीं किया गया।
इधर मेला रामनगरिया तीन जनवरी से चालू होने के चलते वाहनों का दबाव बन रहा था। आधा पुल बंद होने से पुल से पहले दोनों वाहनों को रोककर बारी-बारी से गुजारे जाने से जाम लग रहा था। इसके चलते शुक्रवार को कार्यदायी संस्था ने पुल के बीच में रखे बोल्डर को जेसीब से हटवाकर रास्ता साफ कर दिया है। इससे अब पुल पर यातायात सामान्य हो हो गया। लोगों से जाम से निजात मिल गई है।