{"_id":"580cfbbd4f1c1bcf75bc1ee4","slug":"the-rally-raised-voice-shout-out-student-interests","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंकार रैली निकाल छात्र हितों की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुंकार रैली निकाल छात्र हितों की उठाई आवाज
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
छात्र हुंकार रैली निकालते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के लिए हुंकार रैली रविवार को रैली निकाली। रैली टाउन हाल से शुरू होकर लालगेट पर समाप्त हुई। निकाली गई रैली में छात्र हितों की अनदेखी करने के लिए सरकार को कोसा गया। रैली निकालकर छात्रों ने सरकार से इंटर तक की शिक्षा निशुल्क करने, कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने, छात्र संघ चुनाव करवाए जाने, छात्रवृत्ति की धनराशि को दोगुना करने और सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पडे पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की।
रैली के बाद हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अभिषेक बाथम ने कहा कि महा विद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों का शोषण हो रहा है। प्रदेश मंत्री आशीष बाथम ने कहा कि 24 वर्ष बाद विद्यार्थी परिषद ने एक लाख से अधिक रैलियां एक साथ निकाली हैं।
परिषद के जिला सह संयोजक ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। नगर मंत्री रेाहित दीक्षित ने कहा कि स्थानीय उद्योग धंधों को देखते हुए पाठयक्रम को व्यवस्थित करना चाहिए। कालेजों के सफल संचालय के लिए सरकारी अनुदान की राशि को बढाया जाना चाहिए। नगर सहमंत्री ने कहा कि गरीब छात्र-छात्राओं को पढाई के लिए छात्रवृत्ति की राशि को बढाया जाए। इस दौरान कृष्ण मुरारी, अनुज प्रताप, दिलीप सोमवंशी, प्रद्युमभन प्रजापति, अर्पित, आयुष, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।