फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The protest demonstration against Pakistan in farrukhabad

पाक के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 24 Feb 2019 11:18 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
The protest demonstration against Pakistan in farrukhabad
shaheed
पाकिस्तान की बयानबाजी के विरोध में शहर के लोगों ने लालदरवाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। 40 दीपक जलाकर शहीद जवानों को याद किया।
विज्ञापन


रविवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार आयोग के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित और बॉबी दुबे के नेतृत्व में लोग लालदरवाजा फव्वारा पर पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाली। आदित्य दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री पुलवामा कांड पर राजनीति करना बंद कर पाकिस्तान को जवाब दें। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पवन गुप्ता को दिया। 


इस दौरान डॉ. कृष्णकांत अक्षर, मुनव्वर मियां, रवि चौहान, रवि बाजपेई, राममुरारी शुक्ल, मुनीशचंद्र मिश्र और अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे। उधर, अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की ओर से डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता अस्पताल सभागार में श्रद्धांजलि सभा कर पुलवामा के शहीदों को याद किया गया। प्रीती तिवारी, उपकार मणि उपकार, सौरभ मिश्र, रामजी बाजपेई, डॉ. प्रभात गुप्ता, राजा गौतम और मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed