फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The process remained incomplete, teachers could not go to the non-district

पहले दिन एक भी शिक्षक जिले से नहीं हुआ रिलीव

Mon, 01 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The process remained incomplete, teachers could not go to the non-district
अधूरी रही प्रक्रिया, गैरजनपद नहीं जा सके शिक्षक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अंतर्जनपदीय तबादला पाने वाले 284 शिक्षकों में किसी को पहले दिन रिलीविंग आदेश नहीं मिल सका। देर शाम तक बीएसए कार्यालय में 25 शिक्षक रिलीविंग आदेश के लिए पत्रावली जमा कर पाए।
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले से 284 शिक्षकों का गैर जनपद तबादला हुआ है। इन सभी को शासन के आदेश पर एक व दो फरवरी को जिले से रिलीव करने का आदेश बीएसए को दिया है। चार व पांच फरवरी को गैर जनपद से तबादले पर आने वाले शिक्षकों को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को 284 शिक्षकों में से एक भी शिक्षक को जिले से स्थानांतरित जिले के लिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। विद्यालय से रिलीव होने के बाद शिक्षक पत्रावली तैयार कर संबंधित बीआरसी पर पूरे दिन जमा करते रहे। ताकि बीईओ के हस्ताक्षर के बाद वह बीएसए कार्यालय में फाइल को किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी पर फाइल जमा करने को शिक्षकों की भीड़ लगी रही। संबंधित बीआरसी से बीईओ से हस्ताक्षर न होने के कारण शिक्षक बीएसए कार्यालय में फाइल जमा नहीं कर पाए। देर शाम तक करीब 25 शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में पत्रावली जमा की है।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि वह पूरे दिन कार्यालय में बने रहे, लेकिन ब्लाक से कोई भी शिक्षक समय से पत्रावली लेकर नहीं आया। जिस कारण कोई शिक्षक सोमवार को रिलीव नहीं हो सका है। जिनकी फाइल आई हैं, उनको चेक कराया जा रहा है। मंगलवार को शिक्षकों को रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed