फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The prisoner took a dig at BJP

नोट बंदी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 28 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 28 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The prisoner took a dig at BJP
मुख्य अतिथि नौशाद अली का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा की ओर से सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में बसपाइयों ने नोट बंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। सम्मेलन में बसपाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को रिझाने का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी के विधानसभा अमृतपुर प्रभारी समेत एक दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन



सोमवार को मोहल्ला गढ़ी में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोट बंदी करके गरीबों की कमर तोड़ दी है। किसान और गरीब अपने हीं खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक के बाहर पूरे दिन लाइन में खड़े होने के मजबूर हैं।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा दलित और मुसलमानों की पार्टी है। 2017 के चुनाव में मुसलमान और दलित मिलकर बसपा की सरकार बनाएंगे। कायमगंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रामस्वरुप गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बसपा के कामों की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने कहा कि बसपा सरकार में काननू व्यवस्था दुरुस्त रहती है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आम आदमी पार्टी के अमृतपुर विधानसभा प्रभारी विश्वप्रकाश चतुर्वेदी समेत एक दर्जन लोगों को बसपा में शामिल किया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, खुशहाल मियां, उमर खां, श्रीकृष्ण गौतम, रामरतन गौतम और झांसी व चित्रकूट के जोनल कोआर्डिनेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed