फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pregnant did not get treatment in the women's hospital

गर्भवती को महिला अस्पताल से मिली दुत्कार

Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
The pregnant did not get treatment in the women's hospital
महिला अस्पताल में नहीं मिला गर्भवती को इलाज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांच महीने की गर्भवती को रविवार को पेट में दर्द होने पर सास जिला महिला अस्पताल ले गई लेकिन वहां इलाज नहीं किया गया। पुरुष अस्पताल के डॉक्टर ने भी इलाज में असमर्थता जता दी लेकिन दर्द से झटपटाती देखकर इंजेक्शन लगा दिया। हालत में सुधार न होने पर कुछ देर बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी आजाद परिवार के साथ शहर के मोहल्ला भीकमपुरा में किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी तरन्नुम पांच माह की गर्भवती हैं। रविवार शाम को तरन्नुम के पेट में दर्द होने लगा। मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ शाम करीब छह बजे सास महरोज तरन्नुम को लेकर जिला महिला अस्पताल (लोहिया अस्पताल) पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद सास तरन्नुम को पुरुष अस्पताल ले गई। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ.अभिषेक चतुर्वेदी ने महिला के गर्भवती होने से इलाज में असमर्थता जाहिर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंतु उसे दर्द से राहत के लिए एक एक इंजेक्शन लगा कर बेड पर लिटा दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉ. अभिषेक ने उसे चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करेंगे।

इमरजेंसी के बेड से नहीं हटाया मरीज
कायमगंज के बलाखेल निवासी महिला मिस्कीना (58) को परिजनों ने दोपहर एक बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया लेकिन परिजनों ने मरीज को नहीं ले जाने दिया। शाम छह बजे तक महिला इमरजेंसी के बेड पर लेटी रही। समझाने के बाद शाम सवा छह बजे मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed