फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The potato farmer pouring lid heart failure

बरसात होने पर आलू ढकने गए किसान का हार्ट फेल

Sun, 15 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला घुरुआ में कुदरत के कहर ने किसान की जिंदगी छीन
विज्ञापन
ली। शनिवार रात हुई बरसात के दौरान खेत में लगे आलू का ढेर ढकने गए किसान की फसल खराब होने के सदमे में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रविवार सुबह तहसीलदार व अन्य अफसर किसान के घर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

गांव नगला घुरुआ निवासी रामकिशोर (46) पुत्र स्व. लाखन सिंह के 10 बीघा खेत है। उसने इस बार आलू की फसल की थी। पिछले दिनों हुई बरसात से आलू की फसल खुदाई के दौरान खराब निकली थी। इससे लागत निकलना भी मुश्किल लग रहा था। इससे रामकिशोर परेशान रहने लगा। परिजनों के मुताबिक रामकिशोर ने आलू खोदकर खेत में ही लगा दिए थे।  शनिवार को भी सुबह से ही मौसम खराब हो गया। रात को बारिश होने लगी। इस पर वह आलू ढकने के लिए खेत चला गया। काफी देर

तक जब वह नहीं लौटा तो करीब 11.30 बजे परिजन खेत पर पहुंचे। यहां वह आलू के ढेर के पास मृत पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह तहसीलदार संजीव ओझा, नायब तहसीलदार चूणामणि और कानूनगो गंगाशरण मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार को मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि बरसात में आलू की फसल खराब होने के सदमे से पति का हार्ट फेल हो गया। पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। तहसीलदार संजीव ओझा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके चलते आर्थिक सहायता नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed