फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The position of Mahant is far greater than the election; theft in the temple is a grave sin.

Farrukhabad News: चुनाव से कहीं बड़ा है महंत का पद, मंदिर में चोरी महापाप

Mon, 06 Jul 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The position of Mahant is far greater than the election; theft in the temple is a grave sin.
फर्रुखाबाद। शहर के प्रसिद्ध पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने कई महीनों से राजनेताओं से मेलजोल के चलते चुनाव लड़ने की अटकलों पर खुद विराम लगा दिया। कहा कि महंत का पद किसी भी चुनावी पद से बड़ा है। एक सवाल पर कहा कि राममंदिर के दान में चोरी महापाप है। मठ मंदिर व आश्रम संतों के अधीन होने चाहिए। सरकार का दखल ठीक नहीं है।
विज्ञापन

महंत ईश्वरदास महाराज रविवार को अपने आश्रम में पत्रकारों से रूबरू थे। कहा कि कई महीनों से सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की पोस्ट डाली जा रही हैं। यह ठीक नहीं है। हम जिस स्थान के महंत हैं, वह सिद्ध स्थान है। यहां किसी भी पार्टी का नेता आए, सभी सम्मान देते हैं। इतनी बड़ी संस्था चला रहे हैं तो राजनीतिक लोगों से संबंध रखना कोई बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर के दान से चोरी की है, उन्हें सात जन्मों तक भोगना पड़ेगा। राम मंदिर में भक्तों की निश्चल श्रद्धा है। वह डगमगाने वाली नहीं है। गड़बड़ियां तो अन्य संप्रदायों के धर्मस्थलों में भी होती हैं, मगर मामले बाहर नहीं आते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन भी मठ, मंदिरों में संतों का आधिपत्य है, वहां श्रद्धालुओं को निरंतर भोजन आदि मिलता है, मगर सरकार के अधीन वाले अधिकांश धर्मस्थलों पर निशुल्क भोग की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन जरूरी है। ट्रस्ट के ऊपर भी दो संस्थाएं हों, ताकि समय-समय पर शिकंजा कसता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed