फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The police failed to sense the anger of the villagers and were attacked.

Farrukhabad News: पुलिस भांप नहीं सकी ग्रामीणों के गुस्सा को और हो गया हमला

Sun, 10 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police failed to sense the anger of the villagers and were attacked.
फर्रुखाबाद। युवक का शव मिलने के बाद गांव से शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण गुस्से में थे। उनके गुस्से को पुलिस भांप नहीं सकी और शव को जबरदस्ती उठा लिया। इससे भड़के ग्रामीण पुलिस पर हमलावर हो गए। उन्होंने पुलिस से डंडे छीन लिए और पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का अंदाजा नहीं था। इसके चलते ही राजेपुर, अमृतपुर व कादरीगेटे थाने का फोर्स ही मौके पर था। यदि पुलिस को अंदाजा होता तो वह अन्य थानों व पुलिस लाइन से फोर्स पहले ही मंगा लेती। इससे दबाव बनाकर शव को आसानी से हटाया जा सकता था। पुलिस ने शव के पास बैठी कुछ महिलाओं को हटाकर शव उठाने का प्रयास किया। यह देख आसपास खड़े ग्रामीण भड़क गए। वह पुलिस पर हमलावर हो गए। इसके साथ ही महिलाएं भी पुलिस कर्मियों से डंडे छीनकर भिड़ गईं और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद एसडीएम रविंद्र कुमार सिंह व एएसपी गिरीश कुमार सिंह कई थानों व पुलिस लाइन के फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed