{"_id":"f47df02caa22e0a426d7c782ffc4354e","slug":"the-party-plans-to-convey-them-to-the-masses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव ने सोमवार को संगठन की समीक्षा
विज्ञापन
बैठक में सपा की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने की बात पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं से कही। कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट
जाएं। बैठक में किसी भी जनप्रतिनिधि के न आने से छात्रसभा जिलाध्यक्ष खिन्न
नजर आए।
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को हुई छात्र सभा की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सचिव विवेक भदौरिया ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की रीति नीति के बारे में बताएं। बैठक में किसी भी जनप्रतिनिधि के भाग न लेने से खिन्न छात्र सभा जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा
कि जनप्रतिनिधि संगठन को अपना गुलाम समझते हैं। इसलिए वह पार्टी की किसी बैठक में नहीं आते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव उत्कर्ष यादव, विपिन, फिरोज खां, आदेश यादव, बिजिट दीक्षित,
शिवम पाल, रोहित गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, गुड्डू पाल, रजनेश और आकाश आदि मौजूद रहे। उधर, छात्र सभा महानगर कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में भी प्रदेश सचिव पहुंचे और पदाधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर लता दुबे, गोविंद कुमार, शिवम प्रताप सिंह, विजय सिंह, बंटी यादव और जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद आए जिलाध्यक्ष
पार्टी कार्यालय पर सपा छात्र सभा की बैठक समाप्त होने के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव पहुंचे। इसको लेकर छात्र सभा के पदाधिकारियों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।