फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pagoda reverberated with cheers, Bhole was anointed

शिवालयों में हुआ भोलेनाथ का अभिषेक

Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with cheers, Bhole was anointed
रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाती बालिका। - फोटो : FARRUKHABAD
जयकारों से गूंजे शिवालय, भोले का किया अभिषेक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। सुबह से दोपहर बाद तक भक्तजन बाबा को स्नान और बेलपत्र अर्पित करते रहे। शाम को पांडवेश्वर नाथ शिवालय में शृंगार हुआ। इसे देखने तमाम भक्त परिवार सहित पहुंचे।
सुबह 4 बजे से ही मंदिरों के घंटा घड़ियाल बजने लगे। आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। तमाम भक्त गंगा स्नान के बाद शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। उपवास रखे लोगों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, शहद, मिष्ठान, फल आदि से भोले बाबा का अभिषेक कर मनौती मांगी। दोपहर बाद तक शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध शिवालय पांडवेश्वर नाथ मंदिर, कोतवालेश्वर नाथ शिवालय के अलावा गुरुगांव देवी, बढ़पुर माता मंदिर आदि में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को शिवलिंग को सुंदर सजाया गया। इस दौरान सड़कों पर भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सामग्री की दुकानें सजीं
मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बिक्री के लिए दुकानें लगाई गईं। तमाम लोग जमीन पर बैठकर भक्तों को बुलाकर पूजा सामग्री दे रहे थे। कई स्थानों कुछ सपेरे सांपों के दर्शन करवा कर दूध पिलवाकर दान ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed