फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The only son who went out of the house for a walk died due to drowning in the Ganga.

Farrukhabad News: घर से घूमने निकले इकलौते बेटे की गंगा में डूबने से मौत

Tue, 14 May 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The only son who went out of the house for a walk died due to drowning in the Ganga.
फर्रुखाबाद। दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकले इकलौते बेटे की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह क्रिश्चियन इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। करीब एक घंटे बाद शव मिल सका। दुर्घटना पैंटून पुल के पश्चिम में हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंडियाना निवासी नीरज दीक्षित का पुत्र सत्यम दीक्षित(17) कक्षा 12 में पढ़ता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह दोस्तों संग घूमने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे फोन पर पता चला कि वह गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में करीब एक घंटे बाद शव बरामद हो सका। शव को देख परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

सत्यम के मामा अभय ने बताया कि वह तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। कुछ दोस्तों संग घर से गया था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की सूचना पर देर शाम तक लोगों का आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
उत्तराखंड के युवकों की भी हो चुकी है मौत
जिस स्थान पर सत्यम दीक्षित की डूबने से मौत हुई है, उसी स्थान पर 10 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के थाना गौरी के गांव छिता़ड़ी निवासी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे संदीप राणा (26) और चमोली निवासी उसके दोस्त दिव्यांश (24) की डूबने से मौत हो गई थी। दो दुर्घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन ने डेंजर जोन पर कोई भी सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed