फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The objections of the Master Plan-2031 will be heard

आपत्तियों की सुनवाई में लोगों को राहत की उम्मीद

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The objections of the Master Plan-2031 will be heard
फर्रुखाबाद। शहर की प्रस्तावित महायोजना-2031 के नक्शे पर तीसरे दिन रविवार को कमेटी ने सुनवाई की। 250 लोगों ने अपनी आपत्तियों पर साक्ष्यों सहित व स्थलीय समस्या का पक्ष रखा। कमेटी ने अपना प्रस्ताव शासन को भेजकर राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित आफीसर्स क्लब में सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कमेटी के साथ आपत्तिकर्ताओं का पक्ष सुना। कुल 17 प्रकार की 560 आपत्तियों पर सुनवाई होनी थी। नक्शे में प्रस्तावित तटीय विकास के आपत्तिकर्ता अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे। आपत्तियों का 250 लोगों ने साक्ष्यों सहित पक्ष रखकर नक्शे में संशोधन करने की मांग की।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त नियोजक संभागीय नियोजन खंड कानपुर सुधीर श्रीवास्तव ने भी आपत्तियों पर सहमति जताई। सोमवार को हाईवे की 60 मीटर चौड़ाई व फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग प्रस्तावित 30 मीटर चौड़ाई पर लगी आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि सुनवाई के बाद कमेटी पीडब्ल्यूडी व तहसील से भी रिपोर्ट लेगी। महायोजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले और कम से कम नुकसान हो, इसका ध्यान रखते हुए कमेटी अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed