फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The nephews were beaten to death by sticks and sticks

भतीजों ने साधु को लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर मार डाला

Mon, 29 Jul 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
The nephews were beaten to death by sticks and sticks
खेत व मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में भतीजों ने अपने साधु चाचा को ही लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिनदहाड़े मार डाला। पुलिस ने शव उठाकर ट्रैक्टर-ट्राली में रख लिया। परिजनों व ग्रामीणों ने विरोध कर उतार लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक की पत्नी ने जेठ के तीन बेटों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा निवासी धनीराम यादव उर्फ बाबा (58) पुत्र स्व. मुंशीलाल यादव व उनकी पत्नी मीना देवी उर्फ सत्यवती करीब 15 वर्ष पूर्व साधु हो गए थे। उनके एक बेटा प्रभात यादव उर्फ मुन्नू सिंह है। वह दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। धनीराम व उनकी पत्नी इधर-उधर मंदिरों में घूमते रहते थे।
विज्ञापन

इस बीच उनके भतीजे उनके मकान में ताला डाल देते थे उनके लौटने पर विवाद होता था। कभी-कभी वह गांव में होते थे तब भी भतीजे मकान में ताला डाल देते थे। करीब सात माह पूर्व धनीराम ने खेत में मंदिर बनवाना शुरू किया था। इस पर भी भतीजों ने विवाद कर दिया था और मंदिर का निर्माण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने तीनों भतीजों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी। कुछ दिन पूर्व धनीराम व उनकी पत्नी कहीं गए थे। सोमवार सुबह ही वापस आए। तभी उनके भतीजों ने गांव के श्याम सिंह के मकान के पास घेर कर मारपीट कर दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस कर्मी उनसे थाने में तहरीर देने की बात कहकर चले गए।
शाम को करीब चार बजे धनीराम अपनी पत्नी को घर में छोड़कर दिल्ली अपने बेटे के पास जाने को नीबकरोरी स्टेशन पैदल जा रहे थे। तभी स्टेशन से करीब दो सौ मीटर पहले पड़े मैदान में उन्हें तीनों भतीजों ने घेर लिया और लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी मिलने पर पतनी मीना उर्फ सत्यवती व उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया।

पुलिस ने शव उठाकर ट्रैक्टर में रख लिया। इसका परिजन विरोध करने लगे और शव उतारकर नीचे रख लिया। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उनके बेटे के आने पर ही शव उठेगा। पुलिस परिजनों को देर शाम तक समझाने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed