फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The municipal employees drove trenching

गड्ढा खोदने गए पालिका कर्मचारियों को भगाया

Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The municipal employees drove trenching

फर्रुखाबाद। नरेश कोल्ड वाली गली की पाइप लाइन में वाल्व लगाने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे की सूचना पर मोहल्ले वालों ने पालिका कर्मचारियों को दौड़ा लिया। कर्मचारियों ने रेलवे रोड के नवग्रह मंदिर के सामने गड्डा खोदना शुरू कर दिया। इससे दोनों मोहल्ले वालों के बीच आक्रोश उत्पन्न होने लगा है।

विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड के लोग करीब दो महीनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में लोगों ने की थी। नगरपालिका के कर्मचारियों ने दो जनवरी को रेलवे रोड के वाशिंदों को पानी की सप्लाई देने के लिए नरेश कोल्ड वाली गली की पाइप लाइन से जोड़ दिया था। इसके बाद लोगों को पानी मिलने लगा। नरेश कोल्ड वाली गली के लोगाें ने शुक्रवार को रेलवे रोड जाने वाली पाइप लाइन को बंद करा दिया, जिसके बाद फिर से पानी की समस्या आ गई। इस पर रेलवे रोड के वाशिंदाें ने मोहल्ला जटवारा के बाहर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल रूम सिंह यादव ने लोगों को आश्वसन दिया था कि पानी चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाल ने चेयरमैन से वार्ता की इसके बाद ही नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार की सुबह नरेश कोल्ड वाली गली में पाइप लाइन में वाल्व लगाने के लिए गड्डा खोदने लगे। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के आफाक, अमित कठेरिया, सचिन, गफूर, राशिद, अनिल राठौर आदि ने गड्डा खोदने से मना कर दिया। इसको लेकर कर्मचारियाें की मोहल्ले वालाें से नोंकझोंक हो गई। मोहल्ले के लोगों ने कर्मचारियों का फावड़ा छीन लिया और उन्हें दौड़ा लिया। वहां से कर्मचारी भाग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगरपालिका के कर्मचारी रेलवे रोड नवग्रह मंदिर के सामने गड्डा खोदने लगे। इस बीच मोहल्ले के राजेश मिश्रा, सनोज शर्मा, अप्पू सक्सेना, राजू, विनोद कुमार, दिलीप समेत मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। मोहल्ले वालों में आक्रोश दिखाई दे रहा था। उन लोगों का कहना था कि जब तक पानी की सप्लाई नहीं होगी तब तक कर्मचारियों को यहां से नहीं जाने दिया जाएगा। दोनों मोहल्ले के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उधर, विवाद की स्थिति को भांपकर प्रभारी अभियंता जलकल फरत अली मौके पर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed