फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The MP's son has become the president of the potato traders' association.

Farrukhabad News: सांसद के पुत्र बने आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष

Wed, 21 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 21 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The MP's son has become the president of the potato traders' association.
फोटो-28 नवनियुक्त आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत: आढ़ती
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। इसमें भाजपा सांसद के पुत्र को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए आढ़तियों में खेमेबाजी चल रही थी।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में पिछली दिनों आलू आढ़तियों की बैठक के दौरान आढ़ती शैलेंद्र यादव को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। इसी के बाद अध्यक्ष पद को लेकर रार छिड़ गई थी। निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू ने इसका विरोध कर चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया था। गुटबाजी के चलते मंगलवार को मंडी निरीक्षक प्रांशु मिश्रा व मंडी कर्मचारी राजू की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें आढ़तियों की सहमति बनने पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आढ़ती पुत्र अर्पित राजपूत को आलू आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने बताया कि मंडी में पेयजल, रोशनी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। मोनी गुप्ता को महामंत्री, राजीव चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष अजय गंगवार उर्फ सन्नू को संरक्षक नियुक्त किया गया। अगले सप्ताह कार्यकारिणी घोषित करने का निर्णय लिया गया। पुरुषोत्तम वर्मा, वृंदावन मिश्रा, परशुराम वर्मा, शंकरलाल गुप्ता, सुभाष कटियार, बेचेलाल वर्मा, भूपसिंह यादव, प्रमोद शाक्य, रामलड़ैते राजपूत , अरविन्द राजपूत, दीपू पाल, अरुण कुमार, मलिखान सिंह, नन्हें कटियार, हरिश्चंद्र राजपूत,गौरव गंगवार देवकीनंदन वर्मा, उदयवीर सिंह, प्रदीप राजपूत आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू कनौजिया व संचालन रामलड़ैते राजपूत ने किया। मंडी निरीक्षक प्रांशु मिश्र ने बताया कि आढ़तियों ने आपसी सहमति से अर्पित राजपूत को अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चुने हैं। कार्यकारिणी इसी सप्ताह घोषित करने की बात कही गई है।ेेेे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed