{"_id":"693c5bebd0d22c5fce0bd5e1","slug":"the-mp-demanded-in-parliament-that-the-airstrip-be-converted-into-an-airport-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134123-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सांसद ने संसद में की हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सांसद ने संसद में की हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाने की मांग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने जिले में व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संसद में मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी काे हवाई अड्डा में परिवर्तित करने की मांग की। व्यापारियों व पर्यटकाें काे देश-विदेश से आवागमन में सुविधा मिले सके। इससे एक दिन पहले वह गंगा व रामगंगा पर नए पुलों के निर्माण की मांग भी संसद में उठा चुके हैं।
लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने नगर विमान उड्डयन मंत्री से मांग करते हुए कहा कि जनपद में मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी का विस्तार कर हवाई हड्डे में विकसित किया जाए। हवाई पट्टी से पांच किमी दूरी पर खिमसेपुर में औद्योगिक क्षेत्र है। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियां निवेश कर रही हैं। जबकि 8 किमी दूरी पर बाबा नीबकरोरी धाम है। सुविधाओं का अभाव होने से यहां पर उतना आवागमन नहीं हो पाता। सांसद ने उड्डयन मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप से विकसित करने से व्यापारी व श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री की ओर से भी यह प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को सांसद ने संसद के शून्य कॉल में सड़क एवं परिवहन मंत्री से मांग करते हुए कहा कि इटावा-बरेली हाईवे 730सी पर गंगा के पांचालघाट व रामगंगा पर पड़ने वाले पुल काफी संकरे हैं। साथ ही काफी पुराने होने से दोनों जर्जर भी हो चुके हैं। दोनों पुलों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए गंगा व रामगंगा पर नए पुलों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर बनाए जाने की मांग सड़क एवं परिवहन मंत्री से की है।