फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The moving party sealed the bundle of copies in front of them

सचल दल ने केंद्र पर डेरा जमाकर कापियों का बंडल सील कराया

Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The moving party sealed the bundle of copies in front of them
आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विश्वविद्यालय के सचल दल ने सोमवार को तीनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर जांच की। कमरों में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र देखे। कुछ केंद्रों पर कालेज की छात्राओं को अलग बैठाने पर नाराजगी जताई। मिश्रित सीटिंग प्लान लगाने के निर्देश दिए। मोहम्मदाबाद के एक केंद्र पर पेपर समाप्ति से पूर्व सचल दल ने डेरा जमाकर कापियों का बंडल सील कराया।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के डॉ. नीरज के नेतृत्व वाले सचल दल ने जहानगंज क्षेत्र के सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर, पुत्तूलाल मेमोरियल डिग्री कालेज जहानगंज, मेजर शिवदयाल सिंह डिग्री कालेज व मेजर शिवदयाल सिंह महिला कालेज मोहम्मदाबाद, बाबू सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज,
विज्ञापन

पुरुषोत्तम सिंह डिग्री कालेज राजेंद्र नगर, शमसाबाद के भैयालाल रामवीर सिंह व चुन्नीदेवी महाविद्यालय, कृष्णा डिग्री कालेज न्यामतपुर, कृष्णा बालिका डिग्री कालेज आवास विकास, गंगापर के रामनिवास महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सचल दल तीसरी पाली में मोहम्मदाबाद के नारायण लक्ष्मण महाविद्यालय वसंतनगर पहुंचा। यहां उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल की अपने सामने सील कारकर पैकिंग कराई। ध्रुव राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed