{"_id":"6910e4a37cd2e112230d76f7","slug":"the-minister-of-state-spoke-in-support-of-her-husband-had-asked-for-the-development-work-to-be-done-in-a-systematic-manner-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-132444-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति के पक्ष में राज्यमंत्री बोलीं, विकास कार्य नियमबद्ध तरीके से कराने को कहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति के पक्ष में राज्यमंत्री बोलीं, विकास कार्य नियमबद्ध तरीके से कराने को कहा था
Mon, 10 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26 आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं राज्यमंत्री प्रतिभा शु
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन आयोजित किया गया।
इसमें राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात में दिशा की बैठक में हुए विवाद के बाद अपने पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के पक्ष में बोलती नजर आईं।
उन्होंने कहा कि बैठक में नियमबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाने की बात कही गई, इससे सांसद नाराज हो गए और थोड़ी विवाद की स्थिति बन गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य होगा तो कोई न कोई शिकायत करेगा। कानपुर देहात में सांसद देवेंद्र सिंह भोले व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के बीच हुए विवाद के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि वह उस बैठक में नहीं गई थीं। मगर जानकारी करने पर पता चला कि कानपुर देहात में जिस तरह के विकास कार्य होने चाहिए, उस तरीके से विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे थे। इसी बात पर थोड़ा विवाद हो गया था।
उधर, राज्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् गीत स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था। इस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार पूरे देश में कई कार्यक्रम करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल इस गीत का विरोध करते आए हैं। मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर रही है।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक बाथम, ममता सक्सेना, अजीत महाजन, सदानंद शुक्ल, शिवांग रस्तोगी, बबीता पाठक व अमरदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।