{"_id":"68b49a7929cf53f763065b14","slug":"the-mafias-sealed-college-was-opened-and-the-students-mark-sheets-were-taken-out-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107236-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया के सील काॅलेज को खोलकर निकालीं छात्रों की मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया के सील काॅलेज को खोलकर निकालीं छात्रों की मार्कशीट
विज्ञापन
फोटो- 42, कॉलेज के बाहर मॉकशीट दिखाती रिया, मौजूद तहसीलदार व अन्य। संवाद
फर्रुखाबाद। मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माफिया अनुपम दुबे के स्कूल की सील खोलकर छात्र-छात्राओं की मार्कशीट निकाली गई। पत्रावली प्रबंधक सचिन दीक्षित को सौंपकर उन्हें छात्रों को वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
जैतपुर निवासी रिया राठौर ने जिलाधिकारी के यहां मोहम्मदाबाद के गांव सहसापुर में स्थित माफिया अनुपम दुबे के स्कूल में मार्कशीट न मिल पाने की शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी कोर्ट ने प्रशासक तहसीलदार सदर को काॅलेज खोलकर छात्रों के जरूरत की पत्रावली प्रबंधक सचिन दीक्षित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया अधीनस्थ और मोहम्मदाबाद थाना पुलिस के साथ सहसापुर पहुंचे। वहां स्कूल के मुख्य गेट और कार्यालय के ताले खोलकर छात्र-छात्राओं से संबंधित पत्रावली निकाली।
इसके बाद प्रबंधक सचिन दीक्षित को सुपुर्द कर दिया। प्रबंधक ने रिया को मार्कशीट दे दी। तहसीलदार सनी कनौजिया ने बताया कि डीएम के आदेश पर काॅलेज की सील खोलकर छात्रों से संबंधी कागजात निकालकर प्रबंधक सचिन दीक्षित को सौंप दिए हैं। जिन छात्रों को मार्कशीट की जरूरत होगी, वह प्रबंधक से मिल कर ले सकता है। प्रबंधक अलग रजिस्टर बनाकर उस पर अंकित करके छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर लेंगे।