फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The love affair was going on for four years, there were disputes with the husband

Farrukhabad News: चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति से होता था विवाद

Thu, 11 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The love affair was going on for four years, there were disputes with the husband
फर्रुखाबाद। महिला निशा की मौत के मामले में प्रेमी दीपक को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में दोषी बनाया गया है। वहीं जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

निशा दीपक के साथ रहना चाहती थी, लेकिन दीपक के पीछे हटने पर उसने खेत में पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा ली थी। घटना छह सितंबर की है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी शिक्षामित्र बलराम की पुत्री निशा (31) का विवाह मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर निवासी अमित चौहान के साथ हुआ था। चार साल पहले अमित व बलराम के खेतों का बंटाईदार जैतपुर निवासी दीपक चौहान (35) हुआ।
विज्ञापन

दीपक का उनके घर आना-जाना होने लगा। इसी दौरान निशा व दीपक के बीच प्रेम संबंध हो गए। हालांकि दोनों शादीशुदा थे तो छिप-छिपकर मिलने लगे, लेकिन फिर दोनों के परिजनों को जानकारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इससे निशा का झुकाव दीपक के प्रति और बढ़ने लगा। मगर दीपक निशा से किनारा करने लगा। दीपक से झगड़ा होने पर निशा ने छह सितंबर को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।




घटना के समय दीपक था मौजूद
दीपक के घर से 600 मीटर दूर एक खेत में आग लगाने के दौरान दीपक चौहान मौजूद था। सूत्रों ने बताया कि जिस खेत में निशा ने आग लगाई, उसके पास ही गड्ढे में पानी भरा था। आग लगने के बाद निशा पानी में कूद गई। इसी दौरान दीपक चौहान अपना नेकर व टीशर्ट लेकर पहुंच गया। उसने ही निशा को नेकर व टीशर्ट पहनाई। इसके बाद निशा स्कूटी से कुंदन गनेशपुर अपने परिचित के अस्पताल पहुंची थीं।

निशा को फोन कर मिलने का दबाव बनाता था दीपक
फर्रुखाबाद। दीपक निशा पर मिलने का दबाव बनाता था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। मामले को लेकर बुधवार को यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दी।
एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि निशा के मोबाइल के सीडीआर में यह तथ्य निकलकर सामने आए हैं कि दीपक व निशा चौहान के बीच बात होती रहती थी। घटना वाले दिन भी निशा व दीपक चौहान की मोबाइल पर बात हुई। दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में निशा खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

निशा स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि दीपक चौहान आए दिन निशा को फोन कर मिलने का दबाव बनाता था। दीपक चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की भी विवेचना की जा रही है कि रोक के बावजूद निशा को किस पेट्रोल पंप कर्मी ने बोतल में पेट्रोल दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed