{"_id":"693c5bcef1dafba1990b82a0","slug":"the-inspector-was-relieved-of-his-duties-and-a-sub-inspector-was-appointed-as-the-citys-police-chief-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134101-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंस्पेक्टर से चार्ज लेकर उपनिरीक्षक को बनाया शहर कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंस्पेक्टर से चार्ज लेकर उपनिरीक्षक को बनाया शहर कोतवाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली से इंस्पेक्टर को हटाकर दरोगा को कोतवाल बनाया है। उन्होंने इंस्पेक्टर सहित सात दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है। शहर कोतवाल, मऊदरवाजा व मेरापुर थानाध्यक्ष बदले हैं। चार चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शहर कोतवाली से इंस्पेक्टर राजीव पांडेय को स्थानांतरित कर मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया, जबकि सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को शहर कोतवाली का चार्ज दिया है। वहीं मेरापुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अजब सिंह की मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई है। इसके अलावा एसपी ने खुदागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार को सेंट्रल जेल चौकी, आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी, रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल सिंह को अमृतपुर चौकी प्रभारी व शमसाबाद थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार को आवास विकास चौकी प्रभारी बनाया है। हालांकि कुछ चौकियों पर एक से डेढ़ वर्ष काट चुके प्रभारी अभी तक जमे हैं। इसकी भी चर्चा रही।