फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The inspection of schools and centers adopted Aanganbadi

गोद लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 12 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The inspection of schools and centers adopted Aanganbadi

कमालगंज। गोद लिए गांव रजीपुर के खजुरिया नगला आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक को एएनएम ने बीपी मशीन होने की झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। बीपी नापने को मशीन मंगाए जाने पर एएनएम का झूठ पकड़ा गया। इससे नाराज एडीबेसिक नंद कुमार ने एएनएम को फटकार लगा कर चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मोहनपुर दिनारपुर गांव के मजरा महरूपुर रावी के बारात घर मेें संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में एडीबेसिक को सीमेंट की बोरी व अन्य सामग्री भरी हुई मिलीं। केंद्र की कार्यकत्री रामदेवी बच्चों के ग्रोथ चार्ट को नहीं दिखा र्पाइं। यहां आशा की अभी तक नियुक्ति नहीं की गई। एडीबेसिक ने बीईओ सुमित वर्मा से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर दिनारपुर में बच्चे जमीन पर बैठकर एमडीएम खाते मिले। उन्होंने बच्चों को टाट पट्टी पर बैठाकर भोजन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गोद लिए गांव रजीपुर के प्राथमिक विद्यालय में एडीबेसिक ने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर अक्षर लिखकर पहचान कराई। बच्चे अक्षरों के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली। स्कूल के बरामदे में बैठे बच्चे सर्दी में ठुठर रहे थे। यह देख एडीबेसिक ने हेड मास्टर भगवान देवी से नाराजगी जताई और कमरों मेें बैठाकर शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका ने शिकायत की कि स्कूल के बाहर नाला चोक हो गया है। इस कारण गेट पर हर समय जल भराव और गंदगी रहती है। उन्होंने बीईओ से जलभराव की समस्या समाप्त कराने का निर्देश दिया। इसी गांव के मजरा बरिया नगला में संचालित आंगनबाड़ी केेंद्र का निरीक्षण ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के उपलक्ष्य पर किया। यह केंद्र बारात घर में संचालित है। यहां कार्यकत्री जसोदा ड्रेस में नहीं थी। सहायिका पुष्पा और 50 में 30 बच्चे उपस्थित थे। केंद्र के अंदर जानवरों का गोबर व भूसा पड़ा होने के कारण हर तरफ गंदगी थी।

एडीबेसिक के साथ आए ग्राम स्वास्थ्य मिशन के मंडल समन्वयक डा. अनिल कुमार को कार्यकत्री बच्चों के ग्रोथ और वजन मशीन की जानकारी नहीं दे सकी। ग्रामीणोें ने शिकायत करते हुए कहा कि यहां एएनएम नहीं आती हैं। आंगनबाड़ी केेंद्र कभी कभी ही खुलता है। आशा को ड्रेस में न देखकर एडीबेसिक ने नाराजगी जताई। इसी गांव के मजरा खजुरिया नगला के बारात घर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री कुसुम लता और एएनएम शशी प्रभा गुप्ता उपस्थित मिलीं।


यह ग्रोथ चार्ट और वजन मशीन की जानकारी नहीं दे सकी। कार्यकत्री राजय पोषण मिशन दिवस के संबंध में जानकारी नहीं दे सकी। आशा के सहयोग न करने की एडी बेसिक से शिकायत की गई। बारात घर के आसपास कूड़ा लगा मिला। एडी बेसिक ने केेंद्र पर बीपी नापने की मशीन होने संबंधी एएनएम से जानकारी की तो एएनएम ने मशीन होने की बात कहीं। तब एडीबेसिक ने बीपी नापने के लिए मशीन लाने के  लिए कहा। केंद्र पर मशीन न होने के कारण वह चुप हो र्गइं। इससे एएनएम का झूठ पकड़ा गया। झूठ बोलने पर एडी बेसिक ने एएनएम की फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। एएनएम और कार्यकत्री को गांव में खुली बैठक बुलाकर खाते से आवश्यकता वाली सामग्री खरीदने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed