फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The idol kept in the temple was broken at night, police deployed on the spot

Farrukhabad News: रात में देवस्थान में रखी मूर्ति तोड़ी, मौके पर पुलिस तैनात

Wed, 03 Jan 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The idol kept in the temple was broken at night, police deployed on the spot
कमालगंज। नारायनपुर गढ़िया ग्राम पंचायत के मजरा खेड़ा में देवस्थान स्थित है। जहां नारायनपुर गढ़िया के ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं। मंगलवार रात कोहरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने देवस्थान पर रखी भगवान गणेश-लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्तियां तोड़ दीं। परिसर में लगी एक पानी की टोंटी भी तोड़ कर फेंक दी। बुधवार सुबह मूर्ति टूटी होने की जानकारी पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने वर्ग विशेष के लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की भूमि को लेकर मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद अराजकतत्व हरकतें कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पड़ीं टूटी मूर्ति हटवा दीं। उन्होंने परिसर में गंदे पानी के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजवीर सिंह उर्फ राजू ने वर्ग विशेष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कहा कि रात में पांच लोगों ने साथियों के साथ मिलकर मूर्तियों की तोड़ दीं। नालियों का गंदा पानी देवस्थान में छोड़ दिया। सुबह जाकर मना किया तो गाली-गलौज कर झगड़ा करने पर आमादा हो गए। मौके पर एक दरोगा व सिपाही को तैनात किया गया। घटना के बाद पुलिस ने अराजकतत्वों को पकड़ने के लिए टीम भेजी। सीओ ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, जबकि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी है। दरोगा को गांव में तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed