फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The husband was quarantined in Agra on the death of the woman

महिला की मौत पर पति को आगरा में किया गया क्वारंटीन

Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The husband was quarantined in Agra on the death of the woman
कमालगंज। कसबे के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी 45 वर्षीय महिला को दो अप्रैल की रात 9 बजे ब्रेन हैमरेज हो गया था। तीन अप्रैल को आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सोमवार को मौत हो गई। उसी दिन अस्पताल में कोरोना वायरस से 22 लोगों के संक्रमित मिलने से महिला का शव परिजनों को नहीं दिया गया। वहीं महिला के 50 वर्षीय पति को आगरा में ही क्वारंटीन कर दिया गया। परिजनों के भी आगरा आने की जिला प्रशासन को सूचना दी गई। मंगलवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य राजेपुर सरायमेदा पहुंचे। एंबुलेंस से महिला के छह परिजनों को मिशन हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भिजवाया।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल के आइसोलेेशन वार्ड में भेजे गए महिला के परिजनों में पुत्र, पुत्री, मामा आदि शामिल हैं। आगरा के पारस अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए महिला के पति ने फोन पर बताया कि हाई ब्लड प्रेशर से दो अप्रैल की रात पत्नी का ब्रेन हैमरेज हुआ था। तीन अप्रैल को आगरा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। दस अप्रैल को कोरोना की जांच के लिए चेकअप हुआ था। इसकी 13 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार सुबह 7 बजे ही उनकी मौत हो गई। आगरा प्रशासन ने शव नहीं दिया। आगरा में ही दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को परिवार व गांव के जो छह लोग अस्पताल में आ रहे थे। वह आगरा भी नहीं आ पाए रास्ते से ही उन्हें पुलिस ने लौटा दिया। अभी उनका सैंपल जांच को नहीं लिया गया। उन्हें खांसी, जुकाम आदि के कोई लक्षण नहीं हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि आगरा से लौट कर आए सभी छह लोगों को एंबुलेंस से मिशन हॉस्पिटल फर्रुखाबाद के आइसोलेशन वार्ड में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed