फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The house was submerged in the Ganges, causing panic in the village.

Farrukhabad News: गंगा की धार में समा गया मकान, गांव में दहशत

Tue, 07 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The house was submerged in the Ganges, causing panic in the village.
फोटो-19, गंगा की धारा में समाए विधवा हाकिम जादी के पास के मकान को देखते ग्रामीण। संवाद
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गंगा की तेज धार एक बार फिर तटवर्ती गांवों के लिए कहर बनी है। सोमवार देर रात आईं तेज लहरें पैलानी दक्षिण गांव में कई झोपड़ियां बहा ले गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला हाकिमजादी का मकान भी गंगा में समा गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर गंगा की ओर टकटकी लगाए रहे। गंगा की बढ़ी कटान रेखा के चलते गांव के किनारे बने मकान खतरे में हैं।
विज्ञापन

तेज धार की चपेट में आकर जरीफ, राज मोहम्मद, वसीम और रईस की झोपड़ियां भी नदी में समा गईं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा लगातार कटान कर रही, लेकिन सोमवार रात को स्थिति और गंभीर हो गई। कटान से भयभीत ग्रामीण अब गांव छोड़ने को मजबूर हैं। गृहस्वामी हाकिमजादी सहित प्रभावित परिवारों ने सड़क किनारे अस्थायी डेरा बनाकर शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर गंगा की धार इसी तरह तेज रही तो आने वाले दिनों में पूरा गांव खतरे में पड़ सकता है। ग्राम प्रधान जुबैर की सूचना पर लेखपाल कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मकानों और झोपड़ियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राहत के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed