फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The heat showed its attitude, the mercury crossed 42 degrees

Farrukhabad News: गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा

Sat, 10 Jun 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 10 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its attitude, the mercury crossed 42 degrees
कायमगंज। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग दिनभर घरों में रहे। दोपहर में गर्मी ने ऐसे तेवर दिखाए जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पारा 42 के पार पहुंच गया। लोग लू से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकले।
विज्ञापन

सुबह 27 डिग्री तापमान के साथ दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूर्य देवता के तेवर बढ़ते चले गए। दोपहर 12 बजे तक पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। दोपहर दो बजे तक पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं के साथ इतना अधिक पारा लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। बाजार और सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई। पैदल चलने वाले राहगीर सड़कों पर दिखाई देना बंद हो गए। जो लोग दिखे वे छांव तलाशते नजर आए। दोपहर ढाई बजे बस स्टैंड, पुल गालिब तिराहा, टीपी चौराहा पर कम लोग ही निकलते दिखे। कोई शिंकजी तो कोई कोल्ड ड्रिंक पीकर राहत पाने की कोशिश करता नजर आया।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर अमरेश कुमार ने बताया कि तेज धूप से बचाव की जरूरत है। वरना सिर दर्द, बेहोशी, मतली और उल्टी होना, त्वचा का लाल होना, हार्ट रेट बढ़ना, चक्कर आना, शरीर में पानी की कमी हो जाना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed