{"_id":"63557a3c5259332da315aeb0","slug":"the-hands-of-the-police-are-empty-in-the-ruckus-of-lakhs-farrukhabad-news-knp724831535","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की टप्पेबाजी में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की टप्पेबाजी में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रापर्टी डीलर व सराफ से 35 लाख की टप्पेबाजी में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया नई बस्ती निवासी प्रापर्टी डीलर रामशरण पाल 9 अक्तूबर को आईसीआईसीआई बैंक में आरटीजीएस करने गए थे। उनकी कार में 30 लाख रुपये पीछे की सीट में बैग में रखे थे। चालक सोनू यादव आगे की सीट पर बैठा था। तभी टप्पेबाज चालक सोनू को चकमा देकर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए थे। घटना स्थल के सामने नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाजों के फुटेज कैद हो गए थे।
वहीं 18 अक्तूबर को शहर कोतवाली के नीबाचुअत निवासी सराफ जितेंद्र की कार से नेकपुर ओवरब्रिज के पास डेढ़ लाख रुपये व साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के जेवरों से भरे तीन बैग पार कर दिएस थे। पुलिस दोनों मामले में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए, लेकिन किसी को पकड़ नहीं सकी है।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें खुलासे में लगी हैं।