फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The goons beat up the people and took away their belongings and cash, and were accused of firing.

Farrukhabad News: मारपीट कर सामान व नकदी ले गए दबंग, फायर करने का आरोप

Sun, 08 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The goons beat up the people and took away their belongings and cash, and were accused of firing.
मोहम्मदाबाद। एक मकान में घुसकर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में रखे जेवरात और नकदी भी ले गए। पीड़ित ने फायर करने का भी आरोप लगाया। यही नहीं खेत में लगे इंजन को तोड़ दिया और पाइप भी साथ ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला भगतन में पारिवारिक विवाद के चलते जयवीर के घर के बाहर बंधी भैंस को शनिवार रात दबंगों ने खोल दिया। जयवीर भैंस बांधने गए, तो उन्होंने हमला बोल दिया। भागकर पीड़ित छत पर चढ़ गया, तो आरोपी घर में घुस आए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने मारपीट की।
विज्ञापन

जयवीर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। दबंग घर में रखे 50 हजार रुपये सोने व चांदी के जेवर ले गए। घर का सामान भी तोड़ दिया। सोमवार सुबह खेत पर सिंचाई के लिए लगे इंजन को तोड़कर वहां लगे लोहे का पाइप भी ले गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्ष सगे भाई हैं। उनका पुराना विवाद है। सामान ले जाने और फायर करने का आरोप गलत है। तीन दिन पहले जयवीर पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed