फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The goal of UCO club incomplete , DM angry

यूको क्लब का लक्ष्य अधूरा, डीएम नाराज

Mon, 01 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The goal of UCO club incomplete , DM angry
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई पर्यावरण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण
विज्ञापन
समिति की बैठक में डीएम ने यूको क्लबों का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जुलाई में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्यावरण को बचाना नहीं होता है। पर्यावरण के प्रति हर किसी में जागरूकता जरूरी है। इसके तहत शासन के आदेश पर जिले 250 स्कूलों में यूको क्लब का गठन होना था। अभी तक

माध्यमिक शिक्षा विभाग के 135 और बेसिक शिक्षा विभाग के 30 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में क्लबों का गठन हुआ है। यह लक्ष्य के सापेक्ष कम है। जुलाई में शासन की मंशा के अनुसार लक्ष्य पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए। पर्यावरण लखनऊ कार्यालय से आए प्रशिक्षक जितेंद्र पटेल, प्रशांत कुमार ने योजना के संबंध में सभी को जानकारी दी। इन्होंने कहा कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माध्यम से स्कूलों में यूको क्लबों का गठन किए जाने की योजना शुरू की गई है। इस

योजना के तहत पर्यावरण और जलवायु के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। ताकि बच्चों को सजग किया जा सके। इन्होंने बायोडिग्रेडेबल कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट में संगोष्ठी होगी। डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रत्येक प्रशिक्षु शिक्षक एक-एक पौधा लगाएगा।

इस दौरान प्रधानाचार्या मीना यादव, प्रधानाचार्य वृजकिशोर, एचपी मिश्रा, बीईओ मेहश शर्मा, संजय पटेल, वेगीश गोयल, ज्ञान प्रकाश अवस्थी, डीसी एसके पांडेय, एबीआरसी प्रदीप यादव, राकेश कुमार, सुधीर कुशवाहा और एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed