{"_id":"647246af4b4d1e0d7f084587","slug":"the-goal-is-to-take-the-benefit-of-every-plan-and-development-to-the-public-farrukhabad-news-c-12-1-256573-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हर योजना व विकास का लाभ जनता तक पहुंचाना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हर योजना व विकास का लाभ जनता तक पहुंचाना लक्ष्य
Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत एवं 16 सभासदों को एसडीएम गजराज सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ जनता का लाभ और विकास कार्य जनता तक पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है।
कस्बा के ब्लाक परिसर स्थित मिनी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ लेने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार ही जनता की सेवा का सौभाग्य मिला है। यह उनके लिए चुनौती भी है। गांव के बाद अब शहरी सहूलियतों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। इसके लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करने में पीछे नहीं रहेंगे। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सरकार ने नवाबगंज को शहर का दर्जा देकर उपकार किया है। अब पूरी नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि जनहित में किसी भी योजना को लागू करने में दिक्कत नहीं आने देंगे।
शपथ ग्रहण में वीरेन्द्र सिंह राठौर, भूदेव राजपूत, प्रमोद मिश्रा, सुनील रावत, संदीप शाक्य, राहुल राजपूत ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सुभाष चन्द्र राजपूत, राजीव रंजन, अमन अवस्थी, यशवीर सिंह आर्य, विनीत भारद्वाज, संजीव गुप्ता, विकास गंगवार, अनिल शाक्य, आकाश सिंह, पवन कुमार, दिनेश गुप्ता, बन्ने खां, तनुज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।