{"_id":"5e6f74d48ebc3ea4bf18575d","slug":"the-girl-died-by-drowning-in-a-bucket-full-of-water-farrukhabad-news-knp5505808142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरी बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत, मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरी बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत, मातम
विज्ञापन
नया नगला में रोते बिलखते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
घर में अकेली एक मासूम खेलती हुई बाथरूम में पानी भरी रखी बाल्टी में पड़े गिलास को निकालने के प्रयास में सिर के बल गिर पड़ी। इससे वह डूब गई। कुछ देर में लौटे परिजन उसे लेकर निजी डाक्टर के पास पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रमन्ना गुलजारबाग गांव के मजरा नया नगला निवासी रामवीर कुशवाह की 21 माह की पुत्री अंजू सोमवार को सुबह 11 बजे घर में अकेली थी।
उसकी मां रूबी देवी दरवाजे पर चली गईं। इसी समय वह बाथरूम में रखी बाल्टी के पास पहुंच गई। बाल्टी आधी से ज्यादा पानी से भरी थी।
उसमें पड़ा गिलास देख बच्ची ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सिर के बल गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब मां रूबी लौटी, तो उसे बाल्टी में डूबा देख चीखने लगी।
परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता रामवीर कुशवाह पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रामवीर खेती करते हैं।