{"_id":"5e0c9ede8ebc3e880a639956","slug":"the-girl-cooking-the-food-was-shot-in-suspicious-condition-farrukhabad-news-knp535597716","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बना रही युवती संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बना रही युवती संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शिखा पाठक।
- फोटो : FARRUKHABAD
मकान की दूसरी मंजिल पर भाभी के संग खाना बनाते समय अचानक युवती चीखने लगी। भागकर मां, भाई पहुंचे, तो सीधी टांग से खून निकल रहा था। चर्चा गोली लगने से घायल होने की होने लगी। आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पूछताछ की। उन्हें पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। डाक्टर का कहना है कि गुरुवार को ऑपरेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी स्व. वीरेंद्र पाठक की बेटी शिखा पाठक (18) अपराह्न तीन बजे अपने मकान की दूसरी मंजिल पर भाभी रीमा के साथ पूड़ी बना रही थी। इसी समय अचानक उसके सीधी टांग में कुछ लगा और वह लहूलुहान हो गई।
चीख-पुकार पर पहली मंजिल पर मौजूद एएनएम मां वेदवती पाठक और भाई शिवम, सत्यम भी पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने शिखा को मसेनी चौराहा पर ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने की सूचना मिलते ही पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की तथा घटनास्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने जांच पड़ताल की। वह घायल शिखा और परिजनों से मिले। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। कोतवाल ने बताया कि गोली लगी है अथवा कुछ और यह तो डाक्टर गुरुवार को सुबह ऑपरेशन करेंगे उसके बाद ही पता चलेगा।
मगर हां, पूरा मामला संदिग्ध है। जांच कर रहे हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ऑपरेशन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।