फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The forensic team re-examined the body of the youth found in the pond

तालाब में युवक के शव मिलने की फोरेंसिक टीम ने फिर की जांच

Thu, 10 Jun 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The forensic team re-examined the body of the youth found in the pond
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। योगेश की मौत के मामले में फारेंसिक टीम ने गुरुवार को फिर जांच की। तालाब के पास मृतक की दूसरी चप्पल पड़ी मिली। डॉग ने भी खेत और तालाब के पास चक्कर लगाए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव के मजरा नगला पीरजाद निवासी योगेश यादव (20) छह जून को लापता हो गया था। सात जून की रात परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ जून को योगेश का शव गांव के तालाब में उतराता मिला था।
विज्ञापन

भाई अरविंद ने गांव के सतीश और गांव बिड़ैल निवासी अजय सिंह व सत्यवीर के खिलाफ जमीन की रंजिश में योगेश की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि होने के साथ कंधे व गर्दन पर दो चोट के निशान मिले थे। तालाब के पास पुलिस ने योगेश की एक चप्पल बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को फोरेंसिट टीम ने डॉग टीना को लेकर तालाब के पास जांच करने पहुंची। टीम को खेत के पास योगेश की दूसरी चप्पल मिली। डॉग टीना ने योगेश के कपड़े सूंघकर तालाब व खेत पर कई बार दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed