{"_id":"586e84344f1c1ba70915af00","slug":"the-fog-disrupted-normal-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण सूनसान पड़ी सड़कें।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी और बढ़ते कोहरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड का असर सरकारी कार्यालयों में भी दिखा। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। 11:30 बजे गुनगुनी धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली।
कोहरा के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट आई। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर यात्री सर्दी में गर्म कपड़े पहने हुए दुबके रहे। नगर पालिका कार्यालय, डूडा कार्यालय और सदर तहसील में स्थित कार्यालयों में सन्नाटा पसरा नजर आया।
कर्मचारी हीटर या अलाव जलाकर आग तापते नजर आए।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीषण कोहरा के चलते नौकरी पेशा वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के चलते वाहन चालक दिन में हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड के चलते चौराहे पर लोगों ने अलाव जलाकर राहत ली।